संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि यह बजट खेतों की खुशहाली से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज़ रफ्तार तक देश को नई दिशा देने वाला है। गांव की पगडंडी से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार तक, बजट में समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।
संतोष सिंह ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, तीर्थ स्थलों के संरक्षण और सम्मान के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को नई शक्ति देने वाला है, जिससे रोजगार, शिक्षा, तकनीक और बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार संभव होगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प और अगले 25 वर्षों के स्पष्ट रोडमैप को दर्शाने वाला यह बजट देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…