टोक्यो (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
उत्तर प्रदेश पुलिस (UPP) के प्रतिभाशाली सिपाही सचिन यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो-2025 में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। भाला फेंक (Javelin Throw) प्रतियोगिता में सचिन ने बेहतरीन थ्रो के दम पर चौथा स्थान हासिल किया।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/%e2%9a%bd-football-in-turmoil-umtitis-retirement-fifas-ban-on-pakistan-and-the-intense-debate-over-player-safety/
सबसे खास बात यह रही कि सचिन ने इस मुकाबले में भारत के स्टार ओलंपियन नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। उनके इस प्रदर्शन से एथलेटिक्स जगत और पुलिस परिवार में गर्व की लहर है।उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने सचिन यादव को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल पुलिस बल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/bihar-stet-2025-application-dates-announced-apply-online-now/
सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही सचिन यादव को विशेष सम्मान प्रदान करेंगे। खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शन आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में सचिन के लिए नई राह खोलेगा।
प्रदेश पुलिस बल के लिए यह क्षण ऐतिहासिक है, क्योंकि पुलिस ड्यूटी निभाते हुए सचिन ने अपने अथक परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण से दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई है।