कुशीनगर में यूपी दिवस समारोह, लोक संस्कृति को मिला नया मंच

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2026 को जिला स्टेडियम कुशीनगर में भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। यह आयोजन न केवल प्रदेश की गौरवशाली विरासत को समर्पित रहा, बल्कि विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और भविष्य की योजनाओं का भी सशक्त मंच बना।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री माननीय दिनेश प्रताप सिंह रहे। उनके साथ मंच पर सांसद, विधायकगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्र और प्रदेश की एकता व अखंडता को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आरंभ हुईं।
कुशीनगर सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से समृद्ध: प्रभारी मंत्री
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब उन्हें कुशीनगर का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया था, तब नेपाल सीमा से सटे इस जनपद को लेकर उनके मन में कई आशंकाएं थीं। लेकिन यहां आकर उन्होंने महसूस किया कि कुशीनगर सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जनपद है।
उन्होंने कहा कि रामायण और हमारी प्राचीन परंपराओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति ने पूरी दुनिया को दिशा दी है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर कर रही है। उन्होंने विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, कजरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि यह प्रमाण है कि नई पीढ़ी हमारी विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है।
लोक विधाओं के संरक्षण के लिए होंगे विशेष प्रयास
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कजरी, बिरहा जैसी लोक कलाएं धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं, लेकिन इस प्रकार के आयोजनों से इन विधाओं को नया जीवन मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुशीनगर की सांस्कृतिक विरासत को खोजने, संजोने और राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को सामूहिक संकल्प लेना होगा।
करीब 70 वर्ष बाद यूपी दिवस की परंपरा, अब विकास की नई रफ्तार: सांसद विजय कुमार दुबे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कुशीनगर माननीय विजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्ष 1950 में उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना हुई, लेकिन प्रदेश दिवस मनाने की परंपरा लगभग 70 वर्षों बाद शुरू हुई। उन्होंने कहा कि जिस भूमि पर प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और बुद्ध जैसे महान महापुरुषों का अवतरण हुआ, वहां यह आयोजन ऐतिहासिक महत्व रखता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश सुरक्षित हाथों में है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
कुशीनगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प: आरपीएन सिंह
राज्यसभा सांसद कुंवर आर.पी.एन. सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुशीनगर जनपद ने हाल के वर्षों में विकास की तेज गति देखी है और आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वय से कुशीनगर को विकास का मॉडल जनपद बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश किसी देश से कम नहीं: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश केवल एक राज्य नहीं, बल्कि किसी देश से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी, इसलिए यह दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दे रहा है और आने वाले समय में हर तीन माह में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया।
16 करोड़ से अधिक की योजनाओं का वितरण, स्टालों का निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रशस्ति पत्र और डमी चेक के माध्यम से लगभग 16 करोड़ 4 लाख रुपये की विकास योजनाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक हाटा मोहन वर्मा, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, पिछड़ा आयोग सदस्य फूल बदन कुशवाहा सहित पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, परियोजना निदेशक पियूष कुमार समेत अनेक अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

6 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

6 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

6 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

6 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

6 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

6 hours ago