बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
चैत माह के अंतिम दिनों और बैशाख की शुरुआत में हो रही बेमौसम बारिश ने पूरे जनपद के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पिछले लगभग पंद्रह दिनों से मौसम के लगातार बदलते मिजाज और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार रबी फसलें अब भारी नुकसान की चपेट में आ गई हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है।जनपद के विभिन्न ब्लॉकों, खासकर पंदह क्षेत्र में गेहूं, सरसों, मटर, मसूर और चना जैसी रबी फसलें पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार थीं। लेकिन अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कटाई और मड़ाई का कार्य बाधित कर दिया। कई स्थानों पर खड़ी फसलें तेज हवा के कारण गिरकर खेतों में धराशायी हो गईं, वहीं जो फसलें काटकर खेतों में रखी गई थीं, वे भी बारिश में भीगकर खराब होने लगी हैं।बारिश का सबसे अधिक असर गेहूं की फसल पर देखा जा रहा है। खेतों में गिरी फसल की बालियों में अधिक नमी के कारण दाने पतले पड़ गए हैं और कई जगहों पर दाने पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए हैं। इससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है, जिससे जनपद के किसानों को आर्थिक झटका लगना तय माना जा रहा है।पहराजपुर गांव के किसान महेंद्र ने बताया कि उन्होंने लगभग 12 बीघे में गेहूं की खेती की थी, लेकिन लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते उनकी आधी फसल बर्बाद हो गई। वहीं सरयां गांव के किसान लालचंद ने बताया कि उनकी कटी हुई फसल खेत में ही रखी थी, जो बुधवार को हुई बारिश से पूरी तरह भीग गई और अब खराब होने लगी है।बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने पंदह ब्लॉक सहित जनपद के अधिकांश गांवों में किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी।प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर फसलों का सर्वे कराया जाए और नुकसान का सही आकलन कर जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल…
नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबन्धक आशीष ने लहरतारा स्थित रेलवे मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतर…