गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा, 63 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारियों, अद्यतन स्थिति और प्रगति की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जानकारी दी कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत 30 मार्च 2026 से गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। जनपद में कुल 63 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, भारतीय खाद्य निगम और मंडी समिति के केंद्र शामिल हैं। विभिन्न सहकारी संस्थाओं के माध्यम से भी गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गेहूं खरीद की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है। केंद्र प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक खुले रहेंगे। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है। उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को अधिकतम 20 रुपये प्रति कुंतल का भुगतान किया जाएगा, जिसकी प्रतिपूर्ति उनके बैंक खाते में की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में क्रय केंद्रों की जानकारी, प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर, समय और समर्थन मूल्य की जानकारी वॉल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित की जाए। गेहूं बिक्री के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण या नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा, जिसे वे स्वयं या जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से करा सकते हैं।
लघु एवं सीमान्त किसानों को बिना पंजीकरण के भी केंद्र पर सुविधा देते हुए वहीं पंजीकरण कर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बटाईदार किसानों और ट्रस्ट श्रेणी के अंतर्गत भी गेहूं खरीद की व्यवस्था लागू रहेगी। सत्यापन के लिए भूलेख, आधार और अन्य अभिलेखों का उपयोग किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करें तथा प्रत्येक बोरे पर आवश्यक विवरण अंकित किया जाए। उन्होंने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गेहूं खरीद सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, एआर को-ऑपरेटिव आनंद मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

9 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

14 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

14 hours ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

14 hours ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

20 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

20 hours ago