फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार विशेष कैंप लगाकर छूटे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। इस अभियान की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन रात्रि 09:00 बजे गूगल मीट के माध्यम से की जा रही है, जिसमें अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी शामिल होते हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है। भविष्य में उर्वरक वितरण, बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, धान-गेहूं क्रय, कृषक दुर्घटना सहायता सहित अन्य योजनाओं में इसका होना जरूरी होगा।
समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में 216863 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पात्र किसानों के सापेक्ष 152054 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। वहीं कुल 178197 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है। अब भी 64809 किसानों का रजिस्ट्री कराना शेष है। 7 अप्रैल को 2346 किसानों की रजिस्ट्री कराई गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान में नामित लेखपाल, कृषि कर्मी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक तथा ग्राम स्तर के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रजिस्ट्री कार्य तेज किया जाए। प्रतिदिन 6000 किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
किसानों से अपील की गई है कि वे आधार, मोबाइल नंबर और खतौनी के साथ अपना फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। किसान स्वयं मोबाइल ऐप, नामित सरकारी कर्मियों या जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

15 minutes ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

1 hour ago

गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, गांधीनगर से ओखा तक खिला कमल; AAP का खाता भी नहीं खुला

गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

1 hour ago

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

2 hours ago