एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिले में जागरूकता तेज, बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगा टी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार के निर्देशन में जनपद भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस जीवनरक्षक टीके का लाभ उठा सकें।इसी क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह (बालिका), निधरिया में एक विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को एचपीवी संक्रमण और उससे होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में कुल 14 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। साथ ही उन्हें टीकाकरण के महत्व, इसके लाभ और संभावित बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शशि प्रकाश ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर, विशेष रूप से गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर का प्रमुख कारण है। इस संक्रमण से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बताया कि यह टीका न केवल सर्वाइकल कैंसर, बल्कि योनि कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। सरकार द्वारा यह वैक्सीन जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की आयु की बालिकाएं अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर यह टीका लगवा सकती हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8005193246 पर संपर्क किया जा सकता है।जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने कहा कि जागरूकता ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने भी लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह टीका भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव का सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर अधीक्षिका अमिता जैन, सहायक शोध अधिकारी सुनंदा गुप्ता, एएनएम प्रतिभा सिंह, दमयंती वर्मा, डीपीए रविशंकर तिवारी, रंजन प्रभाकर, सुमन उपाध्याय, राजीव कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, सोनी यादव, नितेश पाठक सहित रेड क्रॉस सोसाइटी एवं स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

23 अक्टूबर को आगरा में होगा शिक्षक-स्नातक चुनाव

मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…

31 seconds ago

यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर चार्ज के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा का प्रदर्शन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप…

43 minutes ago

सिकंदरपुर में सुभासपा का चुनावी शंखनाद करने की तैयारी, 25 अक्टूबर को होगा संगठन विस्तार समीक्षा कार्यक्रम

डॉ. अरविंद राजभर के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डाक बंगले में हुई…

51 minutes ago

नगर निकायों के विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

सुधार नहीं होने पर पूरे माह का वेतन रोकने की चेतावनी, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता…

1 hour ago

आंगनबाड़ी केंद्र पर दर्ज थी 40 बच्चों की उपस्थिति, मौके पर मिले केवल 10

जिलाधिकारी ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देवरिया…

1 hour ago