Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से युवक घायल

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,गंभीर रूप से युवक घायल

कर्नलगंज/परसपुर, गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र के विकासखंड परसपुर अन्तर्गत मधईपुर खाण्डेराय निवासी एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहाँ पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर धर्मनगर मार्ग पर राजाहाता मधईपुर खाण्डेराय के निकट बब्लू पुत्र सूर्यबली सिंह उम्र करीब 40 वर्ष अपने घर से पैदल परसपुर की तरफ आ रहा था, जो परसपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहाँ पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments