Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedअज्ञात व्यक्ति ने उग्रसेन सेतु से छलाँग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर...

अज्ञात व्यक्ति ने उग्रसेन सेतु से छलाँग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बरहज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में छलाँग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में एक व्यक्ति जिसका नाम पता अज्ञात(उम्र लगभग 40 वर्ष)हैं, उसने राप्ती नदी में छलाँग लगा दी। स्थानीय लोगों द्वारा बरहज पुलिस को सूचना दी गयी ।मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से उक्त व्यक्ति की तलाश कराई गई तो, लगभग 1 घंटे खोजबीन करने के उपरांत उक्त व्यक्ति का शव प्राप्त कर लिया गया, जिसे तत्काल पुलिस द्वारा सीएचसी बरहज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments