बाबू मैनेजर सिंह जयंती पर आयोजित मैराथन में इथियोपिया के फिरोनिशा रहे अव्वल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक बाबू मैनेजर सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य मैराथन प्रतियोगिता में देश-विदेश के धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेल भावना और प्रतिस्पर्धा से भरपूर इस आयोजन में करीब एक हजार धावक शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र खेलमय माहौल में रंगा नजर आया।

42.195 किमी की फुल मैराथन में अफ्रीकी देश इथियोपिया के धावक फिरोनिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह दूरी मात्र 2 घंटे 8 मिनट में पूरी कर सभी को प्रभावित किया। मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार दूसरे तथा दिल्ली के अमरेश प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे।

21 किमी की हाफ मैराथन में वाराणसी के पंकज कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अयोध्या के प्रिंस राज यादव दूसरे और आगरा के मनीष सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 10 किमी दौड़ में प्रिंस राज मिश्र पहले, वाराणसी के आशीष पाल दूसरे और बलिया के राकेश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 5 किमी दौड़ में वाराणसी की सोनी ने पहला, लक्ष्मी चौहान ने दूसरा और रूबी पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फुल मैराथन विजेता फिरोनिशा को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 2.25 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। दूसरे स्थान पर आए अक्षय कुमार को 1.25 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहे अमरेश प्रजापति को 75 हजार रुपये दिए गए। अन्य सभी वर्गों में भी आकर्षक नकद पुरस्कार वितरित किए गए। प्रत्येक श्रेणी में 50वें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई।

मैराथन का शुभारंभ सुबह 8 बजे वीर लोरिक स्टेडियम से गिरीश चंद्र यादव और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। फुल मैराथन का समापन बैरिया स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर हुआ, जबकि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सुदिष्टपुरी स्थित सुदिष्ट बाबा स्कूल में आयोजित किया गया।

अपने संबोधन में गिरीश चंद्र यादव ने इस आयोजन को जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि भविष्य में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने बलिया के प्रत्येक ब्लॉक में स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि जिले में खेल और विकास से जुड़े कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने 70 वर्षीय धावक चंद्रभान सिंह और कक्षा तीन के छात्र कार्तिक राजभर को 50-50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

11 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

11 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

12 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

12 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

12 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

13 hours ago