हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय ‘द साइंस शो’ का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का अद्भुत प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के बरपार स्थित बरगद सभागार में आयोजित दो दिवसीय ‘द साइंस शो’ का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। आईआईटी-बीएचयू के शोधार्थी एवं युवा नव प्रवर्तक मनोहर कुमार ने आकर्षक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान मनोहर कुमार ने पानी में आग जलाने, विभिन्न गैसों की सहायता से कृत्रिम बादल बनाने, आग को संगीत की धुन पर नाचते हुए प्रदर्शित करने तथा रंग बदलने वाले रासायनिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया। हीलियम और सल्फर हेक्साफ्लोराइड गैस के प्रयोग से आवाज में होने वाले बदलाव को देखकर छात्र-छात्राएं आश्चर्यचकित रह गए। प्रत्येक प्रयोग के बाद उन्होंने उसके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया।उन्होंने जलते हुए कपूर को मुंह में रखने और हाथ पर आग जलाने जैसे प्रयोगों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि जिन्हें लोग अक्सर चमत्कार या जादू मान लेते हैं, उनके पीछे भी विज्ञान के स्पष्ट सिद्धांत कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, हर बात पर सवाल करने और प्रयोगों के माध्यम से सीखने की प्रेरणा दी।मनोहर कुमार ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों में देशभर में 200 से अधिक साइंस शो कर चुके हैं। ‘यूरिन से मोबाइल चार्जिंग’ और ‘मिस्ड कॉल से सिंचाई’ जैसे नवाचारों के लिए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह आईआईटी-बीएचयू में शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की आधारशिला विज्ञान और तकनीक है तथा नवाचार को बढ़ावा देकर ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।कार्यक्रम में सनबीम स्कूल, गुरुकुल मिशन स्कूल और स्कॉलर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षक आदित्य पांडेय, अनामिका पांडेय, ममता ठाकुर, कृष्णकुमार तिवारी, पूनम सिंह, सपना, रेनू त्रिपाठी तथा जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के अनुराग तिवारी, अभिनव त्रिपाठी और अंबिकेश चौबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

1 hour ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

2 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

6 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

19 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

23 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

23 hours ago