शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन

पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों के समानुपातीकरण/स्थानांतरण प्रक्रिया में उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया में कई ऐसे शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं, जिनकी समस्याओं का मानवीय दृष्टिकोण से समाधान आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि कई शिक्षक वर्षों से दूरस्थ विद्यालयों में कार्यरत हैं, जबकि कुछ शिक्षकों को रिक्त पद नहीं रहने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, पति-पत्नी पदस्थापन एवं अन्य पारिवारिक परिस्थितियों वाले शिक्षकों को भी प्राथमिकता के आधार पर राहत देने की आवश्यकता है।
प्रदेश नेतृत्व ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में उत्पन्न विसंगतियों को दूर करते हुए सभी पात्र शिक्षकों को न्यायसंगत अवसर प्रदान किया जाए, ताकि शिक्षक पूरी निष्ठा एवं सकारात्मक वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि “शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं हो, इसके लिए महासंघ लगातार अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। विभाग द्वारा उचित पहल किए जाने से शिक्षकों में विश्वास बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।”
महासंघ ने उम्मीद जताई है कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

1 hour ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

3 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

3 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

4 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

4 hours ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

12 hours ago