संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) l जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के भैसहियाँ गांव के पास स्थित रैना पेपर मिल के शैटरिंग टैंक (पक्का तालाब) से एक अज्ञात महिला का शव रविवार को मिला।
मिल प्रबंधन की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने कोतवाली प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित कियाl
कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 510/2023 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कर महिला के शिनाख्त के लिए हुलिया जारी किया हैl यथा शव का रंग गंदुम, एकहरा मजबूत जिस्म, नाक, कान व औसत मीडियम बाल, चेहरा गोल, उम्र करीब 30 से 35 वर्ष, पहनावा हरे रंग की सलवार, नीला व सफेद रंग की बनियान व धानी रंग की शर्ट, गले मे सफेद गुड़िया की माला, दोनों हाथ में दो-दो कंगन व दो चूड़ी काँच की, बायें हाथ पर गोदना, पैर मे बिछुआ एवं पॉवजेब हैl
हुलिया जारी कर महिला के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई जानकारी हो तो स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की अपील की है। ज्ञातव्य है कि मिल परिसर से पूर्व में भी शव मिल चुके हैंl
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…