फांसी लगाकर इकलौते बेटे ने बुढ़ापे में मां-बाप को किया बेसहारा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नरांव गांव में शनिवार की रात लगभग दस बजे घर के अंदर एक मजदूर ने धरन से कपड़े के सहारे फांसी लगा ली। परिजन दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए और उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरांव निवासी सोनू चौहान 27 वर्ष पुत्र नेम शरन चौहान माता पिता की इकलौती संतान था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात अपने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया, इसके बाद घर के ऊपर भाग में लगी पाइप में साड़ी का फन्दा बनाकर धरन के सहारे लटक गया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर झूला देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए घर का दरवाजा तोड़ दिया, वह लोग अंदर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा। फंदे से उतार कर परिजन उपचार के लिए लेकर मुबारकपुर अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी हो गई थी लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago