रोज़गार मेले में बेरोज़गार अभ्यर्थियों को मिला रोज़गार

चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय आईटीआई, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, के संयुक्त तत्वावधान मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य ग्रामीण योजनांतर्गत राजकीय आईटीआई कटघराकला हुजूरपुर मे विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया,रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 11 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी 203 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुये बेरोजगार अभ्यथिर्या का चयन किया गया।
रोजगार मेले को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति पाण्डेय ने अभ्यर्थियों का आहवान किया की ऐसे अवसरों का भरपूर उठाकर अपने लिए रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करें,प्रीति पाण्डेय ने सेवायोजन पोर्टल पर स्किल वर्कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए मौजूद अभ्यर्थियों का आहवान किया कि दसरे सहपाठियों व ईष्ट मित्रों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित करें ताकि उनके द्वारा रजिस्टर्ड ई-मेल पर उनकी योग्यता के अनुसार वैकेंसी की जानकारी प्राप्त होती रहे, राजकीय आईटीआई के कार्यदेशक रामतेज ने आईटीआई व कौशल विकास मिशन अन्तर्गत प्रशिक्षित युवक-युवतियों का आहवान किया की ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठायें।
इस अवसर पर मेला प्रभारी राहुल बाजपेई, एम.आई.एस. प्रबन्धक रवि शंकर पाठक व भानु प्रताप, अभय शर्मा, पीयूष तिवारी, एम.बी. उत्तम, प्रवीण कुमार, सौरभ शुक्ला, ख्वाजा आमिर अहमद, शारदा नंदन गौतम, रमेश, राजकुमार, मोहम्मद अजमल, उपेंद्र कुमार, निरंजन यादव, ज़िया रिजवी, अबू बकर व नदीम अहमद अन्य कार्मिक, अभ्यर्थी व आमजन मौजूद रहे। रोज़गार में के अन्त में सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति पाण्डेय एवं कायदेशक राजकीय आईटीआई रामतेज द्वारा संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

12 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

13 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago