बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक दिवसीय संविधान बचाओ पीडीए महापंचायत का आयोजन सपा कार्यालय स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सभागार मे किया गया,महापंचायत के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहें।
जिनका जनपद की सीमा दोनक्का चौरहा से लेकर जिला सपा कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं द्वारा फूल मलाओं से भव्य स्वागत किया,पीडीए महापंचायत मे मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक रामतेज़ यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, देवेश मिश्रा, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, रेखा राव, अफशाल सानू, नंदेश्वर यादव आदि पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व प्रतिमा भेंट कर मुख्य अतिथि का जोरदार अभिनंदन किया।
पीडीए महापंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट व संचालन जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकार राव रहें, इस महापंचायत मे उपस्थित हजारों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओ, बूथ व सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। इस विशाल महापंचायत मे मुख्य रूप से मोहम्मद आसिफ, जवाहर यादव, अयोध्या सोनी, कृपा राम यादव, बच्चाराम पासवान, संत कुमार पासी, नदीमुल तन्नू, तुफैल खान नाना, गौरव यादव, सुनील यादव, संतोष कुमार राव, संतोष यादव, तारिक़ अंसारी, मुन्ना रायनी, संजय यादव पयागपुर, महेन्द्र स्वरूप, डॉ राजेश चौधरी, उदय राज यादव, अरुण कुमार यादव, अनुप राव, मुकेश राव, डॉ तनवीर, सदानंद शुक्ल,कुमारी निशी खान, फातमा सहित तमाम जन उपस्थित रहें।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…