भूकंप-अग्निकांड से निपटने की होगी परख

लिटिल फ्लावर स्कूल में 18 सितंबर को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज, एसडीआरएफ- एसएसबी समेत कई विभाग लेंगे हिस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भूकंप और अग्निकांड जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए महराजगंज में 18 सितंबर को राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर होने वाला यह अभ्यास सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसके लिए लिटिल फ्लावर स्कूल, धनेवा-धनेई को केंद्र बनाया गया है। भूकंप जोन-04 में स्थित होने के कारण महराजगंज को इस अभ्यास के लिए संवेदनशील जिलों में शामिल किया गया है।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान भूकंप और अग्निकांड की कृत्रिम परिस्थितियां तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जाएगा। इस दौरान आपदा की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, रेस्क्यू ऑपरेशन, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की भी जांच की जाएगी।
भूकंप आधारित अभ्यास में एसडीआरएफ बटालियन-11 की एक यूनिट और एसएसबीआरआरटी, पतलहवा की टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को लीड एजेंसी बनाया गया है। वहीं अग्निकांड आधारित अभ्यास में अग्निशमन विभाग, महराजगंज की लीड भूमिका रहेगी। एसडीआरएफ और एसएसबी आरआरटी के समन्वय से राहत, बचाव और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
अभ्यास के दौरान आपदा प्रबंधन की मौजूदा योजनाओं और मानक संचालन प्रक्रिया की प्रभावशीलता भी परखी जाएगी। साथ ही इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम के तहत विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का परीक्षण किया जाएगा। राहत एवं बचाव के दौरान संसाधनों, संचार व्यवस्था और आपसी समन्वय में आने वाली संभावित कमियों को चिह्नित कर उनमें सुधार की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
पूरे अभ्यास के दौरान जिला आपदा नियंत्रण केंद्र, कलेक्ट्रेट परिसर से समन्वय और संचार व्यवस्था संचालित होगी। अभ्यास के बाद सामने आने वाली कमियों, अनुभवों और सुधारात्मक बिंदुओं को शामिल करते हुए 25 सितंबर तक एक्शन रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

59 minutes ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

2 hours ago