संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप और सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के ब्लॉक बघौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भैंसमथान के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने उत्साह के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में घर-घर जा कर स्कूल में प्रवेश और नामांकन के लिए लोगों को जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैयालाल जौनपुरिया के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चो ने विद्यालय में प्रवेश के लिए गांव में जगह- जगह पोस्टर और बैनर लगाकर लोगो को शिक्षा के अधिकार के बारे में बताते हुए जागरुक किया।
इसके पूर्व ग्राम सभा के प्रधान प्रमोद दूबे ने हरी झंडी दिखाकर सर्व शिक्षा अभियान का प्रारंभ किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय की शिक्षिका दीपिका सिंह, विनीता पाण्डेय, चंद्रप्रभा पाण्डेय और मोनिका भारती सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…