बाढ़ नियंत्रण स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बिंदुवार रहा प्रमुख नदियों पर निर्मित तटबंधों की मरम्मत एवं रख-रखाव, बाढ़ सूचना तंत्र, बाढ़ चौकियों के निर्धारण, शहरी क्षेत्र में नालों की सफाई, गोताखोरों एवं नावों की संख्या, पशुओं के चारे की व्यवस्था आदि की जानकारी ली।
उन्होंने सोहगीबरवां क्षेत्र में स्थित गांवों में बाढ़ प्रबंधन पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। नदियों के आस-पास स्थित पोखरों को जल से संतृप्त करने हेतु नहर, नाला निर्माण संबंधी कार्य योजना तैयार करने के लिए भी कहा, ताकि नदियों के अतरिक्त जल को यथासंभव गांवों में फैलने से रोका जा सके। महाव नाला की समय से सफाई सुनिश्चित करने एवं जंगल क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यों को करने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने बाढ़ चौकियों और आश्रय स्थलों की सूची समय से तैयार करने और उन पर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्राम स्तरीय वार्ड समितियों के गठन हेतु निर्देशित किया। नगरीय क्षेत्र में नालों की सफाई को 15 दिन में पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया तथा कहा कि बाढ़ के दृष्टिगत आश्रय स्थलों पर मेडिकल टीमों को तैनात करें और साथ ही सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता को स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे। सभी एसडीएम को तटबंधों के निरीक्षण और तहसील स्तर पर बाढ़ समिति की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा का निर्देश दिया।
इससे पूर्व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बाढ़ के दृष्टिगत नदियों पर स्थापित तटबंधों के मरम्मत एवं रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ से बचाव संबंधित अन्य कार्यों के बारे में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, डीएसओ ए.पी. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

1 hour ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

2 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

3 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

3 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

3 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

3 hours ago