पौधरोपण महाअभियान के तहत जनसहभागिता से जनपद में 43 लाख से अधिक पौधों का हुआ रोपण

प्रदेश एवं जिले को हरा भरा बनाएं , एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़े , अवश्य करें पौधारोपण – विधायक सदर पल्टूराम

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 43 लाख से अधिक पौधों का जनसहभागिता से रोपण किया गया। इस दौरान सभी ग्राम पंचायत, नगर निकाय , विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चारु चौधरी द्वारा विकासखंड बलरामपुर के ग्राम बहादुरपुर में वृक्षारोपण किया गया , इस दौरान डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ हिमांशु गुप्त उपस्थित रहें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ धरा के लिए पेड़ अवश्य लगाए। पर्यावरण चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण प्रमुख माध्यम हैं। सभी का यह कर्तव्य है कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं हरा भरा रखें।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा आज 37 करोड़ से भी अधिक पौधे लगाए गया है। सभी इस अभियान से जुड़े एवं पौधरोपण जरूर करें। इस अवसर पर विकासखंड बलरामपुर के ग्राम सिरसिया में विधायक बलरामपुर पल्टूराम शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी / दुग्ध आयुक्त राकेश कुमार मिश्रा , डीएम पवन अग्रवाल, सीडीओ हिमांशु गुप्त द्वारा जन सहभागिता से पौधारोपण किया गया। इस दौरान ग्राम में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों से संवाद किया गया एवं पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया गया।इस अवसर पर विधायक के बलरामपुर सदर पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज के दिन 37 करोड़ पौधारोपण किया जा रहा हैं। सभी प्रदेश को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दें। सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़े तथा पौधारोपण कर प्रदेश एवं जनपद को हरा भरा बनाएं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी / दुग्ध आयुक्त राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि विकास की राह में कही न कही पर्यावरण के साथ समझौता हुआ है। जिसका परिणाम आज पर्यावरण असंतुलन के रूप में देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करके पर्यावरण को हरा भरा करके पर्यावरण असंतुलन से निपटा जा सकता है , सभी वृक्षारोपण अभियान में अपने सहभागिता दिए एवं घर एवं आसपास से पौधे जरूर लगाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जनप्रतिनिधिगण , डीसी मनरेगा, डीएफओ , जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago