80 ग्राम पंचायतों में लगा एक पेड़ मां के नाम

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत आज वृक्षारोपण महा अभियान में उद्यान विभाग, मऊ के द्वारा शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुसार 113000 पौधों का पौधों का रोपण जनपद के सभी विकास खंडों के 80 से अधिक ग्राम पंचायतों में कराया गया। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि ग्राम पंचायत रसुलपुर विकासखंड दोहरीघाट में अखिलेश यादव रमेश मौर्य, फतेहपुर मंडाव विकासखंड के केशवपुर सुलतानीपुर में ग्राम प्रधान पन्नालाल पटेल, खैरा नासिर ग्राम में प्रधान मनोज कुमार, घोसी विकासखंड के ग्राम लाड़पुर में ग्राम प्रधान चंदा देवी, संतोष राजभर तथा ग्राम लाखीपुर में ग्राम प्रधान मांधाता सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी गौरव सिंह की उपस्थिति में फलदार पौधों का वितरण एवं रोपण कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त विकासखंड मोहम्मदाबाद के 20 ग्राम पंचायत में चंद्रभान, प्रधान चौधरी और घोसी विकासखंड में सुनील कुमार ,अरुण कुमार यादव, रतनपुरा, कोपागंज में बालजीत और हिमांशु श्रीवास्तव तथा दोहरीघाट एवं फतेहपुर मंडाव में मिथिलेश कुमार सिंह के साथ राजकुमार विभागीय कर्मचारी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधों का वितरण एवं रोपण कार्य कराते हुए जिओ टैगिंग का कार्य भी संपन्न किया गया। उद्यान विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसानों की रुचि के अनुसार तैयार पौधे अमरूद, नींबू, बेल,जामुन सहजन तथा शोभादार एवं वानिकी पौधे भी वितरित किए गए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जियो टैगिंग का कार्य अभी एक सप्ताह अभियान के तौर पर चला कर पूर्ण किया जाएगा तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई हेतु अनुरोध किया गया है तथा समय-समय पर पौधों की जीवितता का निगरानी भी की जाएगी और गैप फिलिंग भी कराया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

31 seconds ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

8 minutes ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

16 minutes ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

17 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

17 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

18 hours ago