सभासद प्रतिनिधि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां वार्ड नं 21 राजेन्द्र नगर में बीते चार वर्षों से बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं लोग। नौतनवां नगर के वार्ड नं 21 राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के पूर्व बरवाभोज के पास निवास करने वाले सैकड़ों लोगों के घरों में बिजली नहीं होने से वहां निवास करने वाले ग्रामीणों को इन दिनों पड़ रहे भीषण गर्मी के साथ काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि शुक्रवार को उक्त वार्ड सभासद प्रतिनिधि अनुज कुमार राय के नेतृत्व में वार्ड निवासी नागेन्द्र यादव , मुहम्मद आशिफ, राकेश शर्मा, कन्हैया मिश्रा, चन्द्रवती सिंह,शान्ती, अखंड यादव,गीता शर्मा, संतोष शर्मा, सुशीला, राजू गोड़, विक्रम, रेनू सिंह, हरिश्चन्द्र, सुनील शर्मा, नीरज शर्मा, ऊषा राय,गनेश,सफीउल्लाह, हबीबुल्लाह, सुधाकर कन्नौजिया, सहित सैंकड़ों लोगों ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को लिखित मांग पत्र सौंपा, लोगों ने बताया कि हमारे वार्ड में बिजली नहीं होने से हम सभी लोगों के बच्चों का पढ़ाई-लिखाई सही ढंग से नहीं हो पा रहा है साथ ही इन दिनों पड़ रहे भीषण गर्मी से बच्चों के साथ बड़े लोगों की तबीयत भी खराब हो जा रही हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द वार्ड में बिजली लगवाने की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago