17 जून को होगा धरना प्रदर्शन सपाइयों ने बनाई रणनीति

17 से अनिश्चित कालीन धरना पर बैठेंगे सपाई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सतराव पुलिस चौकी के दारोगा वीरेंद्र कुशवाहा आदि द्वारा 20 मई 2024 को डंडों से की गई पिटाई से मारे गए दद्दन यादव के प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद, अब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने के मामले को गंभीर प्रशासनिक अक्षमता बताते हुए समाजवादी पार्टी ने आंदोलन का हुंकार भर दिया है।
पूर्व घोषित सूचना के मुताबिक 17 जून 2024 से सतराव में अनिश्चित कालीन धरना कार्यक्रम की तैयारी हेतु सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में सतराव में एक बैठक रेलवे स्टेशन के पास सम्पन्न हुई, जिसमे सपाइयों ने तय किया कि 17 जून को बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता शामिल होकर दद्दन यादव प्रकरण में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक धरना कार्यक्रम जारी रखेंगे। सपाईयों ने कहा कि अब प्रशासन को तय करना होगा कि हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे या न्याय की मांग करने वाले सपाई, क्योंकि अब सपाई न्यायार्थ कमर कसकर तैयार हो चुके हैं।
17 जून के इस अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के तैयारी बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, बेचूलाल चौधरी, मंजूर हसन, राजन भुर्जी चंद्रभूषण सिंह यादव, आशुतोष यादव, अभिनव यादव, सतीश यादव,शमशुल अंसारी, विरेंद्र यादव, श्रवण यादव, अंजेश यादव, रामनरेश यादव, अंबिका सिंह यादव, रामाश्रय यादव, नथुनी यादव, पारसनाथ यादव, जावेद अख्तर, श्रीकांत यादव, श्रीकृष्ण यादव, राजेंद्र गोंड, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, हरिलाल विश्वकर्मा, राजेश ठाकुर, उमेश चंद यादव, रामग्यान यादव, धीरेंद्र यादव, अजय यादव बहुगुणा, वशिष्ठ यादव, बृजभान यादव, विनोद यादव, ब्यास यादव, सुरेश नारायण आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago