हर घर तिरंगा अभियान के तहत एस.एन. मेडिकल कॉलेज कल निकालेगा भव्य तिरंगा यात्रा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को गति देने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एस.एन.एम.सी.), आगरा द्वारा कल मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह यात्रा प्रातः 7:00 बजे सूरसदन, संजय प्लेस से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसमें एम.बी.बी.एस. और नर्सिंग के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और शहरवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना, स्वतंत्रता के महत्व को समझाना और राष्ट्रीय पर्वों में अधिक से अधिक सहभागिता को प्रेरित करना है। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश के भावी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी न केवल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता दिखा रहे हैं, बल्कि राष्ट्रहित और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा युवाओं में देशभक्ति और एकता का संदेश फैलाने का माध्यम बनेगी।”

Karan Pandey

Recent Posts

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

3 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago