देवरिया/सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा )। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित इंडिया गठबंधन के कई नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। सपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में मझौली मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार और चुनाव विरोधी नारे लगाए। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नेताओं को चुनाव आयोग से मिलने से रोकना लोकतंत्र में क्षम्य नहीं है। समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना के अंत में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अविलंब नेताओं की रिहाई की मांग की गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, राजीत यादव, रंजना भारती, प्रज्ञानन्द चौधरी, विजय यादव, विमलेश पाल धनगर, गोरख यादव, पवन यादव, नागेन्द्र पासवान, सोनू पांडेय, प्रमोद गौतम, जामवंत विश्वकर्मा, योगेश यादव, दिनेश भारती, संदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…