डीएम की अध्यक्षता में शिकायती संदर्भो से सम्बंधित विशेष समाधान दिवस-जनता दर्शन आयोजित

प्रत्येक माह के दूसरें एवं चौथे शुक्रवार को शिकायती संदर्भो के निस्तारण हेतु आयोजित किया जाता है विशेष जनता दर्शन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लम्बित शिकायती संदर्भो के निस्तारण के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
शुक्रवार को आयोजित विशेष समाधान दिवस बैठक में कुल 15 शिकायती संदर्भो से सम्बंधित पक्षकार भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई करते हुए प्रकरण से संबंधित दोनों पक्षों एवं सक्षम अधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों, लेखपाल की उपस्थित में निस्तारण की दिशा में कृत कार्यवाही, निस्तारण में विलम्ब का कारण आदि के बारे में पूछताछ करते हुए नियमानुसार निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। विभिन्न मामलों में जिलाधिकारी ने प्रकरण से सम्बंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरान्त सम्बंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/लेखपाल की उपस्थित में नियमानुसार निस्तारण के परिणाम का फीडबैक एवं संतुष्टि भी शिकायतकर्ताओं से पूछा।
शिकायती संदर्भों से सम्बंधित आज आयोजित निस्तारण बैठक में अवैध कब्जा, रजिस्ट्री के बावजूद भूमि का मालिकाना हक न मिलना, मकान पर कब्जा करने, गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जा, चकबंदी सीओ द्वारा सुनवाई व निस्तारण न किए जाने, विवादित भूमि में हो रहे निर्माण कार्य को रोकवाने, प्रवर्तन दल द्वारा जांच विषयक, विकास कार्यों में अनियमितता की जांच, ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच, प्रबर्तन दल द्वारा जांच, विकास कार्यो की अनियमितता की जांच, सूची चकबन्दी सीओ द्वारा सुनवाई न किये जाने आदि से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थित में करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। कुछ प्रकरणों में जिलाधिकारी ने सम्बंधित राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों से प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए दोनो पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, तहसीलदार मेहदावल डॉ सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेश्वर पांडेय, नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार, पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, ईडीएम राकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (महिला) नीतू शुक्ला, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी एवं फरियादी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

3 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

3 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

3 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

4 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

4 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago