कंगारू किड्स के बच्चों ने मनाया केरल का सुप्रसिद्ध पर्व ओणम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कंगारू किड्स प्री प्राइमरी इंटरनेशनल स्कूल, खलीलबाद के बच्चों ने केरल के प्रसिद्ध पर्व ओणम को शुक्रवार को स्कूल मे बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एवं लोकव्यवस्था से परिचित कराना था। नन्हे-मुन्ने बच्चों दक्षिण भारतीय परिधान में सज धज कर दक्षिण भारतीय लोक नृत्य कला आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर कपीश, श्रीहान एवं तथागत ने लूंगी डांस गाने पर मनमोहन भाव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों मंत्र मुग्ध कर दिया l इसके साथ ही साथ कक्षा माही व काव्य ने मलयालम गाने मन्नुम निरंजे पर मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत किया। सौम्या व प्रीति ने केरल की परंपरागत रंगोली पूकलम बनाया और स्कूल नन्हें-मुन्ने बच्चों को एक साथ केरल के परंपरागत व्यंजन पाल पायसम को परंपरानुसार केले के पत्ते पर परोस कर खिलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में ब्लूमिंग बड्स इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पांडे ने ओणम त्यौहार के साथ-साथ केरल की लोक संस्कृति से परिचित कराया। कंगारू किड्स की कोऑर्डिनेटर रिया मेहता के उत्कृष्ट संयोजन और बच्चों की प्रतिभा को उपस्थित अभिभावकों ने मुक्तकंठ से सराहा।
आयोजन को सफल बनाने मे सपना, सविता, तृप्ति, संजय राय, मीणा, विजया, जानवी, प्रीति सौम्या, रीता सहित आदि का विशेष योगदान रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाबवेतन…

5 seconds ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago