हाकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस ‘खेल दिवस’ के अवसर पर हाकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन: उप क्रीड़ाधिकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि हाकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय मा० काशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम सतकबीरनगर द्वारा 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की एक दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विद्यालय की इच्छुक टीमें आयु प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ दिनांक 29 अगस्त 2023 को प्रातः 8:00 बजे मा० काशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम संतकबीरनगर में उपस्थित होकर हाकी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
एक अन्य सूचना से अवगत कराते हुए उन्होंने बताया बालक/ बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अन्तर्गत एथलेटिक्स बालक / बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 से 26 अगस्त 2023 तक हो रही थी अत्यधिक वर्षा होने के कारण यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गयी है उक्त प्रतियोगिता दिनांक 28 से 29 अगस्त 2023 तक आयोजित की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

1 hour ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

4 hours ago