मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण , जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

बूथवार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ SIR कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी हेतु समीक्षा बैठक की। ज्ञातव्य है कि जनपद स्तर से मॉनिटरिंग के लिए निर्धारित बूथ संख्या के हिसाब से नोडल अधिकारी तैनात किए गए है।जिलाधिकारी ने समस्त नामित नोडल अधिकारियों से उनके लिए निर्धारित बूथों पर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक होने पर जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां आवश्यक होने पर विभाग के अन्य कर्मचारियों से भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विधानसभा वार जिन बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य किए गए हैं उनमें सर्वोच्च स्तर के बूथ लेवल अधिकारियों का विवरण निम्न है :- विधानसभा क्षेत्र मधुबन में प्रथम स्थान पर बृजेश कुमार पांडे, बूथ संख्या 198, कुल मतदाता 874, फार्म वितरण की स्थिति 874, डिजिटाइजेशन 58.5 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर गौरव जयसवाल बूथ संख्या 304, कुल मतदाता 728,फार्म वितरण 728, डिजिटाइजेशन 58.52 प्रतिशत।विधानसभा क्षेत्र घोसी से प्रथम स्थान पर मुनव्वर भूत संख्या 422, कुल मतदाता 687, फार्म वितरण 687, डिजिटाइजेशन कार्य 62.15 प्रतिशत।दूसरे नंबर पर राजीउद्दीन बहुत संख्या 421, कुल मतदाता 1284, फार्म वितरण कार्रवाई 1284, डिजिटाइजेशन कार्य 58.33 प्रतिशत। विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहाना से प्रथम स्थान पर राणा प्रताप यादव बूथ संख्या 158, कुल मतदाता 1118, फार्म वितरण की कार्रवाई 1118, डिजिटाइजेशन कार्य 63.15 प्रतिशत। दूसरे नंबर पर सविता यादव बूथ संख्या 312, कुल मतदाता 779, फार्म वितरण की कार्रवाई 779, डिजिटाइजेशन कार्य 59.82%। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र मऊ से प्रथम स्थान पर मसूद अहमद बूथ संख्या 133, कुल मतदाता 638, फार्म वितरण 638, डिजिटाइजेशन कार्य 67.1 प्रतिशत तथा दूसरे नंबर पर अनिल कुमार सिंह बूथ संख्या 382, कुल मतदाता 432, फार्म वितरण की कार्रवाई 432, डिजिटाइजेशन कार्य 64.35 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने इन बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य करने पर शाबाशी दी और आशा व्यक्त की कि अगले दो दिवस के अंदर इन बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त नामित नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन बूथवार समीक्षा करने के निर्देश दिए तथा किसी भी बूथ पर किसी भी प्रकार की समस्या संज्ञान में आने पर उसे तत्काल निस्तारित करने के साथ ही साथ बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर के साथ नियमित संवाद बनाए रखते हुए समय पूर्व ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सारे कार्य पूर्ण कर लेने को कहा। बैठक के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डीसी मनरेगा, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला बचत अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास सहित अन्य नामित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago