बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के बाबा राघवदास सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।समारोह के दौरान प्राचार्य ने महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान संस्थान की प्रगति में सामूहिक योगदान, आपसी सहयोग और समन्वय की भूमिका पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने प्राचार्य के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने कार्यक्रम को भक्तिमय और भावपूर्ण बना दिया।अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति सामूहिक प्रयास, आपसी सहयोग और समर्पण से संभव होती है। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों के योगदान को महाविद्यालय की उपलब्धियों का महत्वपूर्ण आधार बताया।कार्यक्रम में प्रो. दर्शना श्रीवास्तव, प्रो. आरती पांडेय, प्रो. सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ. आभा मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. मंजू यादव, ब्रजेश यादव, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. अमित कुमार चतुर्वेदी, संजीव कुमार, डॉ. अनुज कुमार श्रीवास्तव और डॉ. प्रभु कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य एवं संयोजक डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…
सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…
मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…
जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…
लेखपालों से लेकर थानाध्यक्षों तक की तय होगी जिम्मेदारी, हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों…