निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई कालेज जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

परियोजना में विलंब और घटिया गुणवत्ता पर जताई गहरी नाराजगी

परियोजना की जाँच मंडल स्तरीय टीएसी से कराने का निर्देश

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज रुद्रपुर तहसील अंतर्गत पकड़ी बाजार में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं राजकीय आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में गंभीर खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। परियोजना की जांच मंडलीय तकनीकी लेखा परीक्षा समिति (टीएसी) से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरी की जाए।
जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न रुद्रपुर तहसील के सेहुड़ा में बन रहे राजकीय आईटीआई का निरीक्षण करने पहुँचे। त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत 10 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बन रहे राजकीय आईटीआई के कार्य प्रारंभ होने की तिथि 23 अप्रैल 2020 थी। इस कार्य को 19 अप्रैल 2021 को पूरा होना था। किन्तु अभी तक लगभग 50 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है। निर्माण स्थल पर परियोजना की जानकारी देने वाला कोई बोर्ड लगा नहीं मिला जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। भवन की ईंटों की जुड़ाई में भी प्रथम दृष्टया गंभीर खामी मिली। बीम तथा शटरिंग की अनियमितता पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रहे ईंट की गुणवत्ता भी दोयम दर्जे की मिली।जिलाधिकारी ने मानक विहीन निर्माण पर पीडब्लूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण परियोजना में निर्माण कार्य का उचित पर्यवेक्षण नहीं किया गया है। निर्माण कार्य में विलंब एवं गुणवत्ता की जांच के लिए मंडलीय टीएसी से जाँच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजना में विलंब की वजह से लागत पर पड़े प्रभाव का आंकलन करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एसके सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड आरके सिंह, नायब तहसीलदार करण सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago