यामिनी में हुई नृत्य प्रतियोगिता किया गया सम्मानित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नारायण पाण्डेय(अध्यक्ष अभियान थिएटर ग्रुप) एवं गुरु मां सोनिका सिंह (अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना) जज के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की अध्यक्ष गीता सिंह एवं नारायण पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुआ।
यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की निदेशिका गीता सिंह ने नारायण पाण्डेय एवं गुरु मां सोनिका सिंह को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। । प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। प्रतियोगिता की शुरुआत दक्षिता द्वारा टुकुर-टुकुर संगीत पे नृत्य करके हुई। तत्पश्चात सुजीत द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति हुई। तनिष्का द्वारा मैनु लहंगा पर नृत्य की प्रस्तुति हुई उससे खुशनुमा माहौल हो गया। वाद्मिता द्वारा कथक की प्रस्तुति हुई और माहौल कत्थकमय हो गया। बाकी प्रतिभागी जश्रिता, कामाख्या, आर्या, अवनी, शिवि, प्रेक्षा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति हुई।
प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के शास्त्रीय, वेस्टर्न एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। शास्त्रीय नृत्य में कथक, भरतनाट्यम, ओडीसी की प्रस्तुति हुई एवं वेस्टर्न डांस में हिप-हॉप, लॉकिंग-पॉपिंग, कंटेंपरेरी, रोबोटिक्स एवं फ्रीस्टाइल की प्रस्तुति हुई। लोक नृत्य में राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी आदि नृत्य की प्रस्तुति प्रतिभागियों द्वारा की गई। प्रतियोगिता में शिवि प्रथम, द्वितीय में कामाख्या और तृतीय में वृद्धि और प्रेक्षा को स्थान प्राप्त हुआ।
यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की निदेशिका गीता सिंह ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

15 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago