Categories: Uncategorized

अनियंत्रित बाइक चालक का इलाज के दौरान हुई मौत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )। बृजमनगंज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बृजमनगंज में स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज के सामने एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमित कुमार राय ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बृजमनगंज भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि
धर्मराज मौर्य पुत्र चंद्रभान मौर्य निवासी ग्राम शाहाबाद टोला रमगढ़वां थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज वाहन संख्या UP-58Z 9311 पल्सर गाड़ी से लेदवा की तरफ से बृजमनगंज आ रहा था कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसमे चालक धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बृजमनगंज लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के पश्चात हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर किया गया l वहां घायल का इलाज चल रहा था कि आज उसकी मौत हो गई l परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

rkpshomnath

Recent Posts

बोतल में बंद मिठास कहीं दिल पर न पड़ जाए भारी! इन ड्रिंक्स को लेकर बरतें सावधानी

मीठी ड्रिंक का स्वाद पड़ सकता है दिल पर भारी! शुगरी ड्रिंक्स से बढ़ सकता…

13 minutes ago

मुंह में रखते ही घुल जाएगी भापा दोई, जानिए घर पर बनाने की आसान विधि

फोटो go से बंगाल की मशहूर भापा दोई घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि हर…

23 minutes ago

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

8 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

9 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

9 hours ago