स्नान करते चाचा-भतीजा की डूबने से मौत घाघरा नदी में

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवका ब्रह्म स्थान मनियर पर बासंतिक नवरात्र में पूजा करने आए चाचा-भतीजा मंगलवार की सुबह करीब सात बजे स्नान करते वक्त घाघरा नदी में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के थाना चौरीचौरा के डुमरी बसंत टोला निवासी सोनी देवी पत्नी गोविंद पटेल रविवार के दिन बस से गांव के लोग एवं देवर भीम पटेल 30 वर्ष पुत्र रामउग्रह पटेल एवं पुत्र वीरू पटेल 15 वर्ष पुत्र गोविंद पटेल के साथ मनियर के नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने आई थी जहां मंगलवार की सुबह वह पुत्र एवं देवर के साथ मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन ककरघट्टा मठिया पर घघरा नदी में स्नान करने पहुंची थी, जहां स्नान करते वक्त देवर भीम पटेल एवं पुत्र वीरू पटेल गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते चाचा-भतीजा दोनों डूब गए इसके बाद सोनी देवी दहाड़े मारकर रोने लगी पीड़ित सोनी देवी ने बताया कि उसका पति बाहर में नौकरी करता है घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे मौके पर दलबल के साथ पहुंचे लोगों के प्रयास से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया गया। तभी करीब 11:30 बजे स्थानीय मछुआरा हीरामन बिंद ने जाल डाला तो दोनों लोगों का शव जाल में फंस गया ।पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बलिया भेज दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान ककरघट्टा देवेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव ,भारतीय जनता पार्टी के जितेंद्र साहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

18 minutes ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

34 minutes ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

1 hour ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

1 hour ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

1 hour ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

1 hour ago