आबादी के पास सरकारी शराब दुकान खोलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जमुई में घनी आबादी और शिक्षण संस्थानों के निकट सरकारी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है इस मुद्दे पर, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर दुकान को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद ने प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया है कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान का खुलना जनहित में उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है, वहां से कुछ ही दूरी पर प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और यह धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाएगा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दुकान को ग्राम सभा की आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि बौद्धिक वर्ग और आम जनमानस को किसी प्रकार की हानि न हो। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जमुई चट्टी पर जाम लगा कर अपनी नाराजगी जताई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक विकास पांडे भी पहुंचकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को इस समस्या के समाधान हेतु नियमानुसार पत्र प्रेषित कर दिया है। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि स्थानीय जनसंख्या अपनी सुरक्षा और भविष्य के प्रति कितनी संवेदनशील है, और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनकी चिंताओं का निवारण करे जाम उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर के आश्वासन पर समाप्त हुआ लगभग 2 घंटा जाम रहा आबकारी विभाग से आबकारी इंस्पेक्टर भी मौके पर उपस्थित रहे

Karan Pandey

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

8 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

9 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

18 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

21 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago