Ukraine-Russia Crisis: ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा – पुतिन की शर्तें मान लें, वरना तबाह हो जाएगा यूक्रेन

वॉशिंगटन/कीव (राष्ट्र की परम्परा)। यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने reportedly यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शर्तें मान लें, वरना यूक्रेन को भारी तबाही झेलनी पड़ेगी। यह खुलासा फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि वे डोनबास क्षेत्र रूस को सौंप दें, जिससे युद्ध खत्म किया जा सके। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने एक दिन पहले पुतिन से फोन पर बातचीत की थी। हालांकि, जेलेंस्की ने उन्हें समझाया कि युद्ध को मौजूदा मोर्चों पर रोकना ही बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें – धनतेरस की रात चोरों का तांडव: एक ही गांव के तीन घरों में सेंध, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि “दोनों पक्षों को यहीं युद्ध रोक देना चाहिए,” जिस पर जेलेंस्की ने भी सहमति जताई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पुतिन ने ट्रंप से बातचीत में खेरसॉन और जापोरीझिया के कुछ हिस्सों के बदले डोनबास क्षेत्र रूस को देने का प्रस्ताव रखा था। ट्रंप और पुतिन के बीच अगली शिखर वार्ता बुडापेस्ट में दो सप्ताह के भीतर होने की संभावना है।

इस बीच, जेलेंस्की ने ट्रंप से अपील की है कि वे पुतिन पर और कड़ा दबाव बनाएं। एनबीसी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा, “पुतिन भी कुछ-कुछ हमास जैसे हैं, लेकिन उनसे ज्यादा ताकतवर हैं, इसलिए उन पर और ज्यादा दबाव डालने की जरूरत है।” जेलेंस्की ने यह भी पुष्टि की कि वह बुडापेस्ट शांति सम्मेलन में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें – ब्लिंकिट की मालिक कंपनी इटर्नल पर 128 करोड़ का जीएसटी नोटिस, यूपी कर विभाग ने लगाया टैक्स गड़बड़ी का आरोप

Karan Pandey

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

8 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

8 hours ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

8 hours ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

8 hours ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

8 hours ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

8 hours ago