परशुरामपुर/बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। धनतेरस की रात जहां लोग खुशियों की तैयारी में जुटे थे, वहीं नागपुर कुंवर गांव में चोरों ने तीन घरों में चोरी कर सनसनी फैला दी। चोरों ने जेवरात और नकदी चोरी कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी है।
पहली वारदात गुरु प्रसाद के घर में हुई, जहां खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने सोने की चेन, झुमकी, अंगूठी और 8 हजार रुपये नकद चुरा लिए। दूसरी चोरी हृदय राम के घर में हुई, जहां दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये उड़ा लिए।
तीसरी वारदात श्रीराम वर्मा के घर में हुई। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…
विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…
रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…
नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…