Categories: कविता

पुरुष के प्रकार चार

चार प्रकार के जीव संत बतलाते हैं,
इन चारों के लिए चार प्रकार के ही
व्यवहार भी यथानिम्न वताये जाते हैं
सत्पुरुष, शठ, खल और मूर्ख पुरुष।

चारों पुरुषों को जानने व इनकी
प्रकृति को पहचानने की ज़रूरत
होती है तभी उनसे धर्म सम्मत आचार
ब्यवहार से जीवन सुखी रहता है।

सबसे पहले सत्पुरुष की पहचान,
जो संत ह्रदय नवनीत समान होता है
उनको उनके सदव्यवहार से पहचान
कर उनसे ही सत्संग किया जाता है।

दूसरे शठ पुरुष की प्रकृति होती है
यथा “शठ सुधरहिं सत्संगति पायी,”
जो सत्संगति पाकर सुधर जाए उसे
सत्संग द्वारा सुधारने का प्रयत्न करें।

तीसरे हैं खल पुरुष जिनकी प्रकृति है
“जो काहूकी सुनहि बड़ाई,
स्वास लेय जनि जूड़ी आयी,
जो काहूकेँ देखें विपती,
सुखी होंय मानों जग नृपती।”

“खल परिहरहू स्वान की नाई,”
आवारा कुत्ते की तरह ही खलपुरुष
का तिरस्कार किया जाता है, उनपर
कोई प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए।

चौथे मूर्ख पुरुष इनके लिए लिखा है,
“मूरख ह्रदय न चेत जो गुरु मिलै
विरंचि सम, फूलहिं फलहिं न बेंत,
जदपि सुधा बरसहिं जलद”।

अर्थात् ब्रह्मा समान गुरु मिल जाये
पर उसके विचार व आचरण बदलें
तो उससे बात करना मूर्ख के अंदर
अपनी छवि खोजने के समान होगा।

अपने आस पास इनमे से कैसे लोग हैं,
आदित्य इसको पहचानें और उनसे
उसी के अनुसार व्यवहार करें तो मन
को काफी सुख व शान्ति प्राप्त होगी।

  • डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

30 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

45 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

47 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

1 hour ago