हिन्दी सेवी सम्मान से विभूषित हुए डा. कर्नल आदि शंकर आदित्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर निवासी डाक्टर कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को विगत दिनों मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में संपन्न हुए ‘हिन्दी महाकुम्भ’ में ‘हिन्दी सेवी सम्मान’ से विभूषित किया गया है। डा. कर्नल मिश्र को यह सम्मान उनके हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में दिव्य सृजन हेतु प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा, जबलपुर द्वारा दिया गया है।
ज्ञात हो कि डा.कर्नल मिश्र के सात कविता-संग्रह, एक सुभाषित-संग्रह और एक लेख-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। पन्द्रह से ज़्यादा साझा काव्य-संग्रह में भी उनकी कविताएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। डा० कर्नल मिश्र की कविताएँ और लेख देश विदेश के पत्र-पत्रिकाओं में प्रतिदिन प्रकाशित होते रहते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

17 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago