श्रावस्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव राजभर की मनाई गई जयंती

दीदारगंज/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के हड़वा गांव में बसंत पंचमी के पर्व पर बाबा विजय दास समाजसेवी के सानिध्य में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रवीर श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती गांव स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर द्वार के पास ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनों की उपस्थिती में बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ, मनाया गया। इस अवसर पर दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर व अन्य सम्मानित लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाया। ततपश्चात गाजे बाजे पर थिरकते हुए लोगों ने जुलूस निकाल कर पूरे गांव में भ्रमण किया।इस अवसर पर समाजसेवी बाबा विजय दास ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर का जन्म भारत देश के श्रावस्ती शहर में 995ई0में हुआ था, इनकी माता का नाम जय लक्ष्मी और पिता बिहारिमल था ।महाराजा सुहेलदेव राजभर ने 1034में बहराइच में गजनवी सेनापति गाजी मिया को हरानें और मारने के लिए लोकप्रिय थे।इस अवसर पर राम अचल प्रजापति, यमुना प्रसाद राजभर, पूरन चंद राजभर,शनीराजभर,गुड्डू राजभर, अंकुश राजभर, राजू राजभर, अनिल राजभर, बाबूराम राजभर, बुधिराम राजभर, प्रमोद राजभर, अभिषेक राजभर, बालेंदर राजभर, मनीराम राजभर आदि लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

3 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

8 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

8 hours ago