
चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में वांछित और वारण्टी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक और सफलता हाथ लगी है। थाना धीना पुलिस दो वारण्टी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया, जो पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे थे।
आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटे लाल यादव (उम्र 62 वर्ष) और फरियाद (उम्र 54 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम तलाशपुर थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। इनके खिलाफ वर्ष 2006 में थाना धीना पर दर्ज मुकदमा संख्या 45/2006 (धारा 323, 325, 504 भारतीय दंड विधान) में वारंट जारी हुआ था, और लंबे समय से ये गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे।
इस गिरफ्तारी को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में धीना थाना पुलिस की टीम ने दोनों अभियुक्तों को उनके पते से दबोच लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव
उपनिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा
कांस्टेबल अनुराग सिंह
कांस्टेबल मिथिलेश कुमार।
More Stories
संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर शुरू हुआ विशेष अभियान
बहुद्देश्यीय सहकारी समिति के कार्यो का किया गया लोकार्पण
लेखपाल के समर्थन में उतरे अधिवक्ता, गिरफ्तारी की उठी मांग