सरयू नदी में साथियों संग नहाने गए दो छात्र डूबे

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे साथियों के साथ नहाने गए दो छात्र डूब गए, तलाश के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला।
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश करा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी विवेक प्रसाद (18) पुत्र ओमप्रकाश और ननिहाल आए बड़हलगंज क्षेत्र के संसारपार गांव निवासी अवधेश प्रसाद (20) अपने चार साथियों के साथ किसी काम से बरहज गए थे कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सभी साथी एक साथ मोहन सेतु सरयू नदी में स्नान करने लगे।
इसी बीच विवेक और अवधेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख अन्य साथी शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोग जब तक कुछ प्रयास करते विवेक और अवधेश, नदी में समा गए। जानकारी होने पर दोनों के परिजन और गांव के लोग नदी घाट पर पहुंच गए।
किसी अनहोनी को लेकर परिजन भयभीत हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र भी हमराहियों के साथ दोनों युवकों की तलाश कराने लगे हुए है, सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई है। रेस्क्यू कराया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

10 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

14 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

14 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

14 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

14 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

14 hours ago