50 हजार के लुटेरे दो गिरफ्तार

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध व अपराधियों के रोक-थाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश के अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना फखरपुर पुलिस को मिली सफलता । मु0अ0सं0 301/2024 धारा 309(4)/117(4) से सम्बन्धित अभियुक्त सुहेल खान पुत्र मुख्तार खान,जियान खान पुत्र इस हाक निवासीगण बसहिया थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को इटहुआ पुल थाना फखरपुर जनपद बहराइच से किया गया गिरफ्तार । थाना कैसरगंज एचडीएफसी बैंक से फखरपुर जा रही महिला से 2 दिन पहले 50 हजार की लूट के मामले में बहराइच पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज। साथ ही लूटे गए 50 हजार रुपये भी लुटेरों के पास से बरामद कर लिए थाना फखरपुर इलाके के भकला मोड़ के पास दो दिन पहले एक महिला अपने पुत्र के साथ बैंक से पैसे निकाल कर मोटरसाइकिल से घर जा रही थी । पीछा कर रहे दो बाइक सवार आये और महिला के हाथ से पैसों का थैला लेकर फरार हो गए । फखरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का खुलासा कर दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा । पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने बताया कि अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास और संपर्क भी तलाशे जा रहे हैं ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago