‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ शताब्दी समारोह व कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ शताब्दी समारोह के आयोजन कें संबंध में बैठक विकास भवन में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ की 100वी वर्षगांठ पर‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ शताब्दी समारोह 09 अगस्त 2024 को विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय स्वतंत्रा संग्राम के इतिहास में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ एक महत्वपूर्ण घटना है। इस एतिहासिक घटना को 09 अगस्त 2025 को लखनऊ जनपद के काकोरी में क्रान्तिकारियों द्वारा चलाये जा रहे स्वतंत्रता आन्दोलन को धन की आवश्यकता हेतु क्रियान्वयन किया गया था। क्रान्तिकारी सहित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में शहीद अशफाक उल्ला खां, शहीद चन्द्रशेखर आजाद,व अन्य सहयोगी क्रान्तिकारियों ने ट्रेन पर धावा बोल कर अंग्रेजी खजानों पर कब्जा कर लिया था। इस घटना से क्षुब्ध अंग्रेजी सत्ता ने घटना में शामिल क्रान्तिकारियों को फॉसी की सजा सुनाई थी। उन्ही क्रान्तिकारियों/शहीदों की याद को जिन्दा रखने, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने में क्रान्तिकारियों के अमर बलिदान को याद करने एवं देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने हेतु ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन’’ के 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह, डीसी मनरेगा डा. प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ, एबीएसए जनार्दन, डीपीआरओं कार्यालय से प्रदीप त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago