बाइक के आमने सामने भिडंत में दो सवार घायल

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा बघौचघाट मुख्य मार्ग पर मदीना बाजार के समीप दो बाईकों के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भिजवाया।जहा हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव का रहने वाला रत्नेश कुमार किसी जरूरी काम से बघौचघाट की ओर जा रहा था।उसी दौरान सामने से बिहार प्रांत गोपालगंज जनपद के कटेया थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला दूसरा बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से पथरदेवा की ओर जा रहा था,इसी बीच मेन मार्ग पर मदीना बाजार के समीप दोनो बाइको का आमने सामने से टक्कर हो गई।जिसमे दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भिजवाया। जहा एक युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

2 minutes ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago