आटो पलटने से दो लोग घायल चालक की दर्दनाक मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शुक्रवार की सुबह दीदारगंज अम्बारी मार्ग पर थोक फल बिक्रेता कोमल सोनकर की दुकान के सामनें सब्जी से लदा आटो पलटनें से आटो चालक की 55वर्षीय अरसद पुत्र शेख मोहम्मद ग्राम नौहरा गोलवा थाना दीदारगंज की दर्दनाक मौत हो गई। प्रतिदिन की तरह आटो चालक अम्बारी बाजार से सब्जी व्यवसायियों की खरीदी गई सब्जी को लेकर तेज रफ्तार से नोनारी बाजार के लिए जा रहा था । कि अचानक सामनें से आ रही मोटर साइकिल सवार को बचानें में आटो पलट गई। जिससे आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि मोटर साइकिल चालक तथा उस पर बैठी हुई महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई ।
जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु निकट के फुलेश स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि घटना का मुख्य कारण बाजार के थोक फल व्यवसायी के यहां प्रतिदिन फल से लदी हुई गाड़ियां आती हैं ,जो दीदारगंज अम्बारी मार्ग पर खड़ी होकर फल उतारती हैं और फुटकर फल बिक्रेता यहीं से फल खरीदते हैं और मार्ग पर प्रतिदिन सुबह जाम की स्थिती बनी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। मृतक के दो पुत्र अबूजर 27वर्ष अबूजैद 25वर्ष तथा 6पुत्रियों में पांच की शादी हो चुकी है। पूरे परिवार की जीविका मृतक अरसद ऑटो चलाकर ही चलाता था। पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रात के अंधेरे में लूट खनन माफियाओ का बोलबाला

राजस्व और जन सुरक्षा दोनों पर गहरा रहा है संकट भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सरयू नदी के…

42 minutes ago

सिकंदरपुर में 18 अप्रैल को बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, बैठक में बनी रूपरेखा

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय जलपा माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बजरंग दल की महत्वपूर्ण…

49 minutes ago

8 माह से मानदेय बकाया: 12 ब्लॉकों में मनरेगा कर्मियों की कलमबंद हड़ताल, विकास कार्य ठप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में मनरेगा कर्मियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया…

1 hour ago

कलेक्ट्रेट का कायाकल्प डीएम के नवाचारों से सिर्फ सूरत ही नहीं सीरत भी बदल रही

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट का स्वरूप इन दिनों एक कुशल प्रशासक की दूरदर्शी सोच का शानदार…

2 hours ago

अवैध खनन पर सख्ती: घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 डंफर व ट्रैक्टर-ट्रॉली स

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा…

2 hours ago

अभियोजन समीक्षा बैठक में सख्ती के निर्देश, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं…

2 hours ago