गुमशुदा दो बालक 13 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों ने सुरौली पुलिस की की प्रशंसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना सुरौली क्षेत्र से गायब हुए दो बालकों को सुरौली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते महज 13 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया। यह कार्यवाही न केवल पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि परिजनों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आई। ग्राम बहोरवा निवासी प्रियंका देवी पत्नी गुड्डू पासवान ने थाना सुरौली में तहरीर देकर सूचना दी कि उनका पुत्र देवा पासवान और उसका दोस्त रोहित कुमार (पुत्र रमेश राजभर, निवासी हरैया) दिनांक 27 जुलाई से लापता हैं। इस सूचना पर थाना सुरौली पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 153/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारंभ की थानाध्यक्ष के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र के विभिन्न संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन शुरू की गई। बालकों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में फोटो दिखाकर पूछताछ की गई।पुलिस की मेहनत रंग लाई और गठित टीम ने दोनों बालकों को महेन मंदिर (थाना मदनपुर, जनपद देवरिया) से सकुशल बरामद कर लिया। इसके पश्चात बालकों के परिजनों को बुलाकर उन्हें नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया।परिजनों ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सुरौली पुलिस का आभार जताते हुए प्रशंसा की।बरामदगी में मुख्य भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:उपनिरीक्षक स्वामीनाथ सिंह,उपनिरीक्षक वरुण सिंह,आरक्षी दीपक मौर्य सुरौली पुलिस की यह तत्परता और जिम्मेदारी समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गाने की आवाज कम कराने पर खूनी हमला!

AI निर्मित लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, 10 टांके लगे; गंधक-पोटाश से धमाके का…

55 minutes ago

‘आंख दिखाओगे तो दूसरी आंख निकाल दूंगा!’ ओम प्रकाश राजभर के बयान से यूपी की सियासत में हलचल

मुझसे बड़ा गुंडा देश में कौन?’ ओम प्रकाश राजभर का सनसनीखेज बयान, मुख्तार अंसारी समेत…

1 hour ago

आयुर्वेद और स्वस्थ वृद्धावस्था पर देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन, 4 नवंबर से शुरू होगा ‘दीर्घायु-2026

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, 700 से अधिक प्रतिनिधि और…

1 hour ago

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर प्रतिमाओं और रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संत रविदास मंदिरों के…

1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला: नई सैलरी, एरियर और कटौती का पूरा हिसाब यहां जानें

यूपी में 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! नई सैलरी लागू, नवंबर में खाते में…

2 hours ago