सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले थाना खामपार पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ वीडियो अपलोड करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा अपलोड किया गया वीडियो क्षेत्रीय सौहार्द को प्रभावित करने के साथ-साथ दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने की आशंका उत्पन्न कर रहा था।पुलिस के अनुसार, सरया टोला मठिया निवासी सुग्रीव कुमार शाह पुत्र स्व. बीरबल शाह ने सोशल मीडिया/यूट्यूब पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया था, जिसमें पूर्व में दर्ज एक प्रकरण को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर और भ्रामक भाषा में प्रस्तुत किया गया। वीडियो में जातिगत टिप्पणियां की गई थीं, जिससे समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती थी। यह न केवल न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है, बल्कि शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बाधित करने का प्रयास भी माना जा रहा है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुग्रीव कुमार शाह के विरुद्ध थाना खामपार में मु0अ0सं0-156/2025 धारा 352, 353(3) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके पूर्व मु0अ0सं0 153/2025 धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज किया जा चुका था।पुलिस ने आरोपी को 29 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण। नाम: सुग्रीव कुमार शाह पुत्र स्व. बीरबल शाह निवासी: सरया टोला मठिया, थाना खामपार, जनपद देवरिया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:उपनिरीक्षक प्रियांशु मिश्रा,हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह,कांस्टेबल सुशील मिश्रा,कांस्टेबल रामप्रवेश यादव थाना खामपार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

57 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago