हर ब्लॉकों में तैनात होंगे दो-दो दिव्यांग मित्र


देवरिया। राष्ट्र की परम्परा
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में दिव्यांग बंधू की बैठक हुई। उन्होंने दिव्यांग चार्टर तैयार करने का निर्देश दिया जिसे जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसमें शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं में दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़े प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख हो। दिव्यांग चार्टर के निर्माण के लिए एक समिति का भी गठन किया। जिन सरकारी भवनों में रैम्प की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है वहां चिन्हित कर निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लॉक में नेहरू युवा केंद्र के दो-दो स्वयंसेवक दिव्यांग मित्र के तौर पर कार्य करें और सरकारी कार्यालयों में आने वाले दिव्यांगजनों का सहयोग करें। बैठक में जनपद में मानसिक मंदित केंद्र के स्थापना तथा समेकित विद्यालय के स्थापना के संबंध में भी व्यापक चर्चा हुई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों प्रस्ताव शासन में भेजे जा चुका है। उन्होंने दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त दिव्यांगजनों की आधार सीडिंग को 22 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। वर्तमान में 5130 दिव्यांगजनों का आधार प्रमाणीकरण लंबित है। अभी तक तहसील दिवस पर लगने वाले विशेष कैंप में 257 दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनाये जा चुके हैं। इस दौरान रवींद्र कुमार, डीआईओएस विनोद कुमार राय , जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय, सच्चिदानंद वर्मा, राजेश सिंह, संतोष शुक्ला, राकेश सिंह, रामाश्रय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

15 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

16 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago