पिता का फावड़े से हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l रूपईडीहा पुलिस ने पिता की फावड़े से काटकर हत्या करने वाले कलयुगी हत्यारे पुत्र को 24 घण्टे के अंदर मय आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि सोमवार को वादिनी मुकदमा शान्ति वर्मा पत्नी ढगई वर्मा निवासिनी गंगापुर थाना रुपईडीहा बहराइच द्वारा अपने पति ढंगई वर्मा की हत्या उसी के लडके सूरजलाल वर्मा उर्फ सरदार द्वारा करने के सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत कराया था । मंगलवार को मेरी अगवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह,उप निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय,अजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव,कांस्टेबल लक्ष्मण गौड़,अतीक कुमार द्वारा मुकदमे के वांछित आरोपी सूरजलाल वर्मा उर्फ सरदार पुत्र ठगई निवासी ग्राम गंगापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को सूचना के आधार पर मुख्य सड़क बाबागंज से नानपारा सुमेरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

4 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

4 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

5 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

5 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

6 hours ago